UP Police Constable Exam Pattern 2026

📅 🆕 New – 9 Jan 2026

🎯 UP Police Constable Exam Pattern & Syllabus 2026

UP Police Constable Exam Pattern & Syllabus 2026

UP Police Constable Exam Pattern 2026

यदि आप UP Police Constable Exam Pattern 2026 and Syllabus जानना चाहते हो तो आप एक दम सही जगह आए हो। जो भी अभ्यर्थी किसी भी परीक्षा में यदि भाग लेता है तो उसको सबसे पहले उस परीक्षा Exam Pattern & Syllabus के बारे में जानना बहुत जरूरी होता है। UP Police Constable Exam Pattern 2026 & Syllabus को बगैर जाने यदि परीक्षा की तैयारी शुरू करते हो तो वही बात होगी बिना रास्ता जाने समझे चल पड़ने वाली बात होगी। आपका तैयारी में समय और मेहनत वो भी बेकार होगी और सफलता पाना भी बहुत मुश्किल होगा।

UP Police Constable Exam Pattern 2026 and Syllabus को मैने Official नोटिफिकेशन में (विज्ञप्ति संख्या: पीआरपीबी-बी)07/25 को बहुत ही Details में पढ़ा है। उसी के हिसाब से ये Complete Guide तैयार की है। यहां जो भी Information दी गई है वो 100% Official और Verified है।

UP Police Constable Exam Pattern 2026 – परीक्षा पैटर्न

सबसे पहले आप ये जानिए कि UP Police Constable Exam Pattern 2026 कैसा है ? UP Police Constable की भर्ती में सिर्फ एक ही लिखित परीक्षा होती है जो कि Objective Type होती है। मतलब MCQ Based Exam है जिसमें आपको चार Option दिए जाएंगे इसमें से आपको सिर्फ एक सही Answer Choose करना है।

UP Police Constable Exam Pattern 2026 Quick Overview

UP Police Constable Exam Pattern & Syllabus 2026

Column 1 Column 2
विवरण जानकारी
परीक्षा का प्रकार लिखित परीक्षा (Written Exam)
प्रश्नों का प्रकार वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय (Objective MCQ)
कुल प्रश्न 150
कुल अंक 300
प्रत्येक प्रश्न के अंक 2 अंक
परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट)
Negative Marking नहीं है
माध्यम हिंदी और English दोनों

Important Points जो याद रखने हैं:

Negative Marking नहीं है:- UP Police Constable Exam Pattern 2026 में ये सबसे अच्छी बात है इस परीक्षा में की यदि आपसे कोई गलत उत्तर भी हो गया तो उसके Marks नहीं कटेंगे। इसलिए कोई भी Qustion Blank नहीं को
छोड़ना है आपको सभी Question को Attempt करना है|

OMR Sheet पर होगी परीक्षा:- UP Police Constable Exam Pattern 2026 में बताया है ये Computer Based Exam नहीं है। तुम्हें pen से OMR Sheet पर answer mark करने होंगे। OMR Sheet भरते वक्त बहुत ध्यान रखना क्योंकि एक बार mark किया तो change नहीं होगा।

परिशिष्ट-1 पर Exam होगा :-Official Notification के UP Police Constable Exam Pattern 2026 & Syllabus के अनुसार Exam परिशिष्ट-1 format में होगी। इसमें 4 subjects होंगे जिनके total 150 questions आएंगे।

UP Police Constable Syllabus 2026 – विषयवार पूरा सिलेबस

अब आते हैं सबसे important part पर – detailed Syllabus। Exam में 4 Subjects से questions आते हैं:

सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
सामान्य हिन्दी (General Hindi)
संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता (Numerical & Mental Ability)
मानसिक अभिरूचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता (Mental Aptitude, IQ & Reasoning)
हर Subject का weightage equal है। चलिए अब हर Subject को detail में समझते हैं।

1. सामान्य ज्ञान (General Knowledge)

ये Subject सबसे scoring है अगर सही तरीके से तैयारी की जाए। इसमें mainly India और specifically Uttar Pradesh से related questions आते हैं।

Topics जो cover करने हैं:

भारत का इतिहास (Indian History) –प्राचीन भारत का इतिहास – मध्यकालीन भारत – आधुनिक भारत का इतिहास – स्वतंत्रता संग्राम – राष्ट्रीय आंदोलन

भारतीय संविधान (Indian Constitution) –संविधान की प्रमुख विशेषताएं – मौलिक अधिकार और कर्तव्य – राज्य के नीति निर्देशक तत्व – संविधान संशोधन – प्रमुख संवैधानिक संस्थाएं

भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) –आर्थिक नीति – पंचवर्षीय योजनाएं – Banking व्यवस्था – मुद्रा और वित्तीय नीति – आर्थिक संकल्प एवं परिभाषाएं

भारतीय कृषि (Indian Agriculture) – प्रमुख फसलें – कृषि नीति – सिंचाई प्रणाली – कृषि से संबंधित योजनाएं

जनसंख्या एवं नगरीकरण – जनगणना – जनसंख्या नीति – नगरीकरण की समस्या

भारत का भूगोल (Indian Geography) – भौतिक भारत – नदियां, पर्वत, मैदान – जलवायु – प्रमुख बंदरगाह – Important National Parks

उत्तर प्रदेश विशेष – UP की शिक्षा संस्कृति – UP में राजस्व, Police और सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था – UP में विशिष्ट स्थान – प्रमुख उत्सव, मेले – UP की जनजातियां – UP के प्रमुख पर्यटन स्थल

Current Affairs –प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं – खेल जगत – पुरस्कार एवं सम्मान – महत्वपूर्ण नियुक्तियां – नए कानून एवं योजनाएं

तैयारी का Smart तरीका:यार General Knowledge में UP से related बहुत ज्यादा questions आते हैं। मैंने पिछले सालों के Papers analyse किए हैं तो लगभग 40-50% questions सिर्फ UP से related होते हैं। इसलिए UP GK पर extra focus दो।

2. सामान्य हिन्दी (General Hindi)

Hindi Subject में तुम्हारी भाषा की समझ test होती है। ये Section उन candidates के लिए easy है जो Hindi Medium से हैं।

Topics जो cover करने हैं:

हिंदी व्याकरण –वर्णमाला – समानार्थक शब्द (Synonyms) – विलोम शब्द (Antonyms) – अनेकार्थी शब्द – शब्द युग्म – समास एवं उसके प्रकार – संधि एवं उसके प्रकार – लिंग, वचन, कारक – क्रिया एवं उसके भेद – विशेषण एवं उसके प्रकार

शब्द ज्ञान – मुहावरे और उनके अर्थ – लोकोक्तियां – एक शब्द के लिए अनेक शब्द – अशुद्ध वाक्य संशोधन – लेखक एवं उनकी रचनाएं

हिंदी साहित्य – प्रमुख हिंदी कवि एवं लेखक – प्रमुख काव्य एवं गद्य रचनाएं – हिंदी भाषा का विकास

अपठित गद्यांश – गद्यांश पढ़कर प्रश्नों के उत्तर देना

तैयारी का Smart तरीका: Hindi में scoring के लिए मुहावरे, विलोम शब्द और समास बहुत important हैं। रोजाना 20-25 नए शब्द सीखने की आदत बनाओ। Previous Year Papers से मुहावरे repeat होते हैं इसलिए पुराने Papers जरूर solve करो।

3. संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता (Numerical & Mental Ability)

ये Section थोड़ा time consuming है लेकिन practice से बहुत scoring बन सकता है। इसमें Maths और Mental Ability दोनों के questions आते हैं।

Mathematics Topics:

Number System – संख्या पढ़ना – Decimal और Fraction – HCF और LCM – Square और Square Root

Simplification – BODMAS Rule – Percentage – Ratio और Proportion – अनुपात एवं समानुपात

Arithmetic – Profit और Loss (लाभ-हानि) – Discount – Simple Interest – Compound Interest – Partnership – Average (औसत) – Time और Work – Time और Distance – Problems on Trains – Pipes और Cistern

Geometry & Mensuration – Area और Perimeter – Volume – Surface Area – Basic Geometry Concepts

Data Interpretation – Tables पढ़ना – Graphs समझना – Bar Graph, Pie Chart, Line Graph – Data Analysis

Mental Ability Topics:Logical Sequence of Numbers
Ability to deal with Abstract Ideas
Symbols और Relationships
Arithmetical Reasoning
Arithmetical Number Series
Discrimination Ability
Observation
Relationship Concepts
Verbal and Figure Classification
Arithmetical Computation

तैयारी का Smart तरीका: Maths में speed बहुत important है। रोजाना कम से कम 50 questions solve करो time set करके। Tables, Squares और Cubes याद करो – ये time बचाएगा। Short Tricks सीखो लेकिन basic concepts भी clear रखो।

4. मानसिक अभिरूचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता (Mental Aptitude, IQ & Reasoning)

ये Section तुम्हारी thinking ability test करता है। Police Job के लिए ये बहुत important है क्योंकि field में quick decisions लेने पड़ते हैं।

Mental Aptitude Topics:

जनहित (Public Interest),कानून व्यवस्था (Law and Order), सांप्रदायिक सद्भाव (Communal Harmony), अपराध नियंत्रण (Crime Control), कानून का शासन (Rule of Law), अनुकूलनशीलता (Ability of Adaptability), व्यावसायिक सूचना (Professional Information), Police System
Contemporary Police Issues & Law and Order, व्यवसाय में रुचि (Interest in Profession), मानसिक दृढ़ता (Mental Toughness), अल्पसंख्यकों के प्रति संवेदनशीलता
महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता (Gender Sensitivity)

Reasoning Ability Topics:
• Relationship and Analogy Test,
• Spotting out the Dissimilar,
• Series Completion Test,
• Coding and Decoding Test,
• Direction Sense Test,
• Blood Relation,
• Problems based on Alphabet,
• Time Sequence Test,
• Venn Diagram and Chart Type Test,
• Mathematical Ability Test,
• Arranging in Order,

IQ Test Topics:
• Analogies – समरूपता
• Similarities – समानता
• Differences – भिन्नता
• Space Visualization – खाली स्थान भरना
• Problem Solving – समस्या सुलझाना
• Analysis – विश्लेषण
• Judgement – निर्णय
• Decision Making – निर्णायक क्षमता
• Visual Memory – दृश्य स्मृति
• Discrimination – विभेदन क्षमता
• Observation – अवलोकन
• Arithmetical Reasoning – अंकगणितीय तर्क
• Verbal and Figure Classification
• Arithmetical Number Series
• Abilities to deal with Abstract Ideas and Symbols

तैयारी का Smart तरीका: Reasoning में practice ही key है। रोजाना नए pattern के questions solve करो। Blood Relation और Direction Sense के लिए diagrams बनाना सीखो – pen paper से solve करना fast होता है। Coding-Decoding के patterns याद करो।

Subject-wise Marks Distribution

Column 1 Column 2 Column 3
विषय प्रश्न संख्या अंक
सामान्य ज्ञान 38 76
सामान्य हिन्दी 37 74
संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता 38 76
मानसिक अभिरूचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता 37 74
कुल 150 300

Qualifying Marks – न्यूनतम पास अंक

लिखित परीक्षा में pass होने के लिए minimum marks इस प्रकार हैं:

Column 1 Column 2
श्रेणी न्यूनतम प्रतिशत
अनारक्षित (General) 30%
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 25%
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 25%
अनुसूचित जाति (SC) 25%
अनुसूचित जनजाति (ST) 20%

ध्यान दो: ये सिर्फ qualifying marks हैं, actual selection के लिए इससे बहुत ज्यादा marks चाहिए होंगे। Merit List में आने के लिए कम से कम 180-200+ marks target करो।

UP Police Constable Exam Pattern 2026 Normalization Process – प्रसामान्यीकरण

क्योंकि Exam multiple shifts में होगी, इसलिए UPPRPB Normalization Process use करेगा। इसका मतलब different shifts के candidates के marks को एक common scale पर लाया जाएगा ताकि सबको equal opportunity मिले।

Normalization के बारे में important points:
• अलग-अलग shifts में Paper का difficulty level अलग हो सकता है
• इसलिए raw marks को normalize किया जाएगा
• Final Merit List normalized marks के basis पर बनेगी
• Normalization Formula UPPRPB की Official सूचना-विज्ञप्ति संख्या प्रसामान्यीकरण (NORMALIZATION) प्रकाशन दिनांक 18.12.2023 के अनुसार होगा

Selection Process – चयन प्रक्रिया

UP Police Constable की Selection Process में ये stages हैं:

Stage 1: Online Application Form online भरना है Official Website पर

Stage 2: लिखित परीक्षा (Written Exam) 150 questions, 300 marks, 2 घंटे

Stage 3: Document Verification Original Documents की जांच

Stage 4: Physical Standard Test (PST) Height, Chest Measurement

Stage 5: Physical Efficiency Test (PET) Running Test – Male: 4.8 km in 25 min, Female: 2.4 km in 14 min

Stage 6: Medical Examination Complete Medical Checkup

Stage 7: Final Merit List सभी stages clear करने के बाद final selection

Last Tips for Exam

1. Previous Year Papers Solve करो – Pattern समझने का सबसे अच्छा तरीका है
2. Mock Tests दो – Time Management improve होगा
3. UP Specific GK पर Focus – यहां से guaranteed questions आते हैं
4. Negative Marking नहीं है – कोई question blank मत छोड़ना
5. OMR Sheet Practice – Exam से पहले OMR Sheet भरना practice करो
6. Health का ध्यान रखो – Physical Test भी clear करना है

यार UP Police Constable 2026 एक बहुत अच्छा opportunity है stable Government Job पाने के लिए। Total 60,244 posts हैं इस बार जो बहुत बड़ा number है। अगर सही strategy के साथ मेहनत करोगे तो जरूर select हो जाओगे।

UP Police Constable Exam Pattern & Syllabus 2026 को अच्छे से समझ लो, daily routine बनाओ, और consistent रहो। जो candidates आज से seriously पढ़ाई शुरू करेंगे उनका selection पक्का है।

तैयारी में कोई doubt हो तो नीचे comment करो, मैं जरूर help करूंगा।

❓ FAQ

Q1. UP Police Constable 2026 का Exam Pattern क्या है?

Ans: UP Police Constable 2026 की written exam में total 150 questions आएंगे जो 300 marks के होंगे। Exam का time 2 घंटे यानी 120 minutes होगा। Paper में 4 subjects से questions आएंगे जिसमें General Knowledge से 38 questions, General Hindi से 37 questions, Numerical and Mental Ability से 38 questions और Mental Aptitude, IQ and Reasoning से 37 questions होंगे। हर सही answer के लिए 2 marks मिलेंगे। इस exam में कोई negative marking नहीं है तो सभी questions attempt करना चाहिए।

Q2. UP Police Constable Syllabus 2026 में कौन-कौन से subjects हैं?

Ans: UP Police Constable Syllabus 2026 में चार main subjects हैं। पहला है General Knowledge जिसमें Indian History, Geography, Indian Constitution, Current Affairs और खास तौर पर UP से related GK आता है। दूसरा है General Hindi जिसमें Grammar, Muhavare, Vilom Shabd, Paryayvachi और Comprehension आता है। तीसरा है Numerical and Mental Ability जिसमें Number System, Percentage, Profit Loss, Time and Work जैसे topics होते हैं। चौथा है Reasoning जिसमें Coding Decoding, Blood Relation, Direction Sense और Logical Reasoning आता है।

Q3. UP Police Exam में Negative Marking है क्या?

Ans: नहीं, UP Police Constable 2026 exam में कोई negative marking नहीं है। इसका मतलब ये है कि गलत answer पर marks नहीं कटेंगे। इसलिए candidates को सलाह दी जाती है कि वो सभी 150 questions attempt करें। कोई भी question blank नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि guess करने पर भी marks मिलने की possibility रहती है।

Q4. UP Police Exam के लिए कौन सी Books पढ़ें?

Ans: UP Police Constable exam की तैयारी के लिए Lucent GK सबसे best है General Knowledge के लिए। Hindi के लिए Hardev Bahri की book अच्छी है। Maths के लिए RS Aggarwal या Rakesh Yadav की book follow करो। Reasoning के लिए भी RS Aggarwal की Verbal and Non-Verbal Reasoning काफी helpful है। इसके साथ UP Special GK की अलग से book लो और Previous Year Papers जरूर solve करो।

Q5. UP Police Constable Exam Pattern 2026 में UP GK से कितने Questions आते हैं?

Ans: UP Police Constable Exam Pattern 2026 में UP से related GK questions का weightage काफी अच्छा होता है। General Knowledge section में लगभग 15 से 20 questions directly UP से related आते हैं। इसमें UP की History, Geography, Districts, Rivers, Folk Dance, Festivals, Government Schemes, Famous Places और Current Affairs से questions पूछे जाते हैं। इसलिए UP Special GK पर extra focus देना बहुत जरूरी है।

⚠️ Official Notice

ये Article Official Notification के basis पर लिखा गया है। Latest Updates के लिए Official Website uppbpb.gov.in check करते रहें।

Similar Posts

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *