UP Police Constable Eligibility 2026: योग्यता, आयु सीमा, Height

📅 🆕 New – 8 Jan 2026

🎯 UP Police Constable Eligibility 2026

UP Police Constable Eligibility & Age Limit 2026

UP Police Constable Eligibility 2026

UP Police Constable Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पहले यह जानकारी प्राप्त करना बहुत जरूरी है कि वह इस UP Police Constable Eligibility & Age Limit 2026 इत्यादि सभी में पात्र (Eligible) है या नहीं। बहुत से अभ्यर्थी सही एवं रणनीतिक तैयारी के बावजूद भी योग्यता (Eligibilty Full Fill ) पूरी न कर पाने के कारण आवेदन नहीं कर पाते है। जिस कारण उन्हें मायूसी हाथ लगती है। अभ्यर्थियों की सभी तैयारी विफल हो जाती है।

इस लेख (Post) में UP Police Constable Eligibility 2026 से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण के अनुसार आयु में छूट,राष्ट्रीयता इत्यादि के बारे में सभी नियमों को सरल भाषा में बताया गया है। अभ्यर्थी इस लेख से ये निर्णय लेने के लिए सक्षम हो पाएंगे कि UP Police Constable Recruitment 2026 के लिए योग्य (Eligible) है या नहीं। आवेदन करने से पहले पूरे लेख को ध्यान पूर्वक पढ़ें और समझे उसके बाद सही निर्णय लेकर आवेदन करे।
नोट: सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है Official Notification जरुर देख लें|

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

UP Police Constable Eligibility 2026 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास UP Police Constable Qualification 2026 के लिए 12th (इंटरमीडिएट) की परीक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी भारत सरकार से या किसी भी प्रदेश के द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण है तो वो अभ्यर्थी पात्र है।

जो अभ्यर्थी 12( इंटरमीडिएट) परीक्षा के समकक्ष योग्यता रखते है वो सभी अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए पात्र हैं लेकिन उनकी योग्यता को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हो। तभी पात्र माने जाएंगे।
आवेदन करते समय सभी अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी सभी जानकारी को सही भरनी होगी। क्योंकि बाद में Document Verification के समय सभी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र की जांच होगी।

ध्यान रहे कि आवेदन करते समय दी गई शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के अनुसार सभी योग्यता की मूल प्रति का होना आवश्यक है। आवेदन के समय अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता में पास हो चुका हो। जो अभ्यर्थी अभी Appeared (सम्मिलित) है वो पात्र नहीं है।

Preferential Qualification (अधिमानी अर्हता)

UP Police Constable Eligibility 2026 में अधिमानी अर्हता का मतलब यह है कि इन योग्यताओं के लिए अलग से अंक नहीं दिए जाएंगे, लेकिन यदि दो या उससे अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान (Tie) होते हैं, तो अधिमानी अर्हता रखने वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।
अधिसूचना के अनुसार निम्नलिखित अभ्यर्थियों को अधिमानी अर्हता का लाभ मिलेगा:
जिन अभ्यर्थियों ने DOEACC / NIELIT सोसायटी से कंप्यूटर में ‘O’ लेवल प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।
जिन अभ्यर्थियों ने प्रादेशिक सेना (Territorial Army) में न्यूनतम 2 वर्ष की सेवा की हो।
जिन अभ्यर्थियों के पास राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का ‘B’ प्रमाण पत्र हो।

🔔 महत्वपूर्ण नोट:
यदि किसी अभ्यर्थी के पास एक से अधिक अधिमानी अर्हताएं हैं, तो भी उसे केवल एक ही अधिमानी अर्हता का लाभ दिया जाएगा। अभ्यर्थी के पास अधिमानी अर्हताएं होना जरुरी नहीं है| इसकी जरुरत तब है ऊपर दी गयी स्थिति के अनुसार जरुरत पड़ने पर इसका लाभ मिलेगा |

Age Limit (आयु सीमा)

UP Police Constable Age Limit 2026 में सभी पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 18 वर्ष की आयु 1 जुलाई 2025 को पूरी हो गई हो तथा 25 वर्ष की आयु अभी पूरी न हुई हो अर्थात सभी पुरुष अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई 2000 से पहले न हुआ हो और 01 जुलाई 2007 के बाद का नहीं होना चाहिए।

Female Condidate (महिला अभ्यर्थी)

UP Police Constable Age Limit 2026 में सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए 18 वर्ष की आयु 01 जुलाई 2025 को पूरी हो गई हो तथा 28 वर्ष की आयु पूरी न हुई हो अभी अर्थात सभी महिला अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई 1997 से पहले न हुआ हो और 01 जुलाई 2007 के बाद का नहीं होना चाहिए।

Age Relaxation (आयु में छूट)

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाती है। यह छूट केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगी जो निर्धारित श्रेणी में आते हैं।
SC / ST वर्ग: नियमानुसार छूट

OBC वर्ग: नियमानुसार छूट
भूतपूर्व सैनिक: सरकारी नियमों के अनुसार
अन्य विशेष श्रेणियां: अधिसूचना के अनुसार दी जाएगी|

सामान्य वर्ग/EWS

सामान्य वर्ग/EWS से आने वाले सभी पुरुष एवं महिला को अभ्यर्थियों को Age Relaxation में कोई भी छूट नहीं दी जाएगी।

OBC(अन्य पिछड़ा वर्ग)

अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले सभी पुरुष महिला अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की आयु में छूट दी जाएगी। पुरुष अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1995 से पहले न हुआ हो और 1 जुलाई 2007 के बाद न हुआ हो।
UP Police Constable Age Limit 2026 में सभी अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाली महिला अभ्यर्थियों का जन्म 2 जुलाई 1992 से पहले न हुआ हो और 1 जुलाई 2007 के बाद न हुआ हो।

SC / ST वर्ग

Notification के अनुसार UP Police Constable Eligibility 2026 में SC / ST(अनुसूचित जाति /जनजाति ) वर्ग से आने वाले सभी पुरुष महिला अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की आयु में छूट दी जाएगी। पुरुष अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1995 से पहले न हुआ हो और 1 जुलाई 2007 के बाद न हुआ हो। UP Police Constable Age Limit 2026 में सभी SC / ST वर्ग से आने वाली महिला अभ्यर्थियों का जन्म 2 जुलाई 1992 से पहले न हुआ हो और 1 जुलाई 2007 के बाद न हुआ हो।

सभी वर्गों की आयु सीमा चार्ट

Column 1 Column 2 Column 3 Column 4 Column 5
श्रेणी पुरुष महिला
कब से कब तक कब से कब तक
सामान्य/EWS 02/07/2000 01/07/2007 02/07/1997 01/07/2007
OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) 02/07/1995 01/07/2007 02/07/1992 01/07/2007
SC / ST(अनुसूचित जाति /जनजाति ) वर्ग 02/07/1995 01/07/2007 02/07/1992 01/07/2007
उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारी अभ्यर्थी 01/07/2007 01/07/2007 02/07/1992 01/07/2007

Nationality (राष्ट्रीयता)

UP Police Constable Eligibility 2026 के लिए आवेदन करने वाला अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए। इसके अलावा, भर्ती से संबंधित अन्य निवास या डोमिसाइल नियमों की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।

शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Eligibility)

UP Police Constable भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST) से गुजरना अनिवार्य होगा। यह परीक्षण पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग निर्धारित किया गया है, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

💪 Physical Eligibility

Category Gender Height Chest Running
Gen/OBC/SC Male 168cm 79-84 4.8 km/25 min
ST (अनुसूचित जनजाति ) Male 160cm 77-82 4.8 km/25 min
Gen/OBC/SC Female 152cm 2.4 km/14 min
ST (अनुसूचित जनजाति ) Female 147cm 2.4 km/14 min

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मानक

ऊँचाई (Height):

सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊँचाई 168 सेमी निर्धारित है।
अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊँचाई 160 सेमी होनी चाहिए।

सीना (Chest):

UP Police Constable Eligibility 2026 में सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए:
बिना फुलाए 79 सेमी
फुलाने पर कम से कम 84 सेमी अनिवार्य
अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए:
बिना फुलाए 77 सेमी
फुलाने पर कम से कम 82 सेमी होना अनिवार्य है|

👉 नोट: सीने में न्यूनतम 5 सेमी का फुलाव अनिवार्य है।

🔹 महिला अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मानक

ऊँचाई (Height):

सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊँचाई 152 सेमी निर्धारित की गई है।
अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊँचाई 147 सेमी होनी चाहिए।

वजन (Weight):

UP Police Constable Eligibility 2026 में सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम निर्धारित किया गया है।

⚠️ महत्वपूर्ण निर्देश

1. आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी दस्तावेजों के अनुसार सही-सही भरें।
गलत जानकारी देने पर आवेदन किसी भी चरण में रद्द किया जा सकता है। UP Police Constable Eligibility 2026 के लिए notification जरुर देंखे |

2. UP Police Constable भर्ती के अंतर्गत शारीरिक मानक परीक्षण के समय अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र में दी गई जानकारी का मूल प्रमाण पत्रों के साथ मिलान किया जाएगा। यदि परीक्षण या जांच के दौरान किसी भी प्रकार की गलत जानकारी, भ्रामक विवरण या दस्तावेजों में असंगति पाई जाती है, तो अभ्यर्थी की उम्मीदवारी किसी भी चरण में रद्द की जा सकती है।
इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करते समय सही और सत्य जानकारी ही भरें तथा शारीरिक मानकों से संबंधित नियमों को पहले से अच्छी तरह समझ लें।

3. पात्रता से जुड़ा अंतिम निर्णय Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board द्वारा लिया जाएगा।
आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

❓ FAQ

Q1. क्या 12वीं में Appearing उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

Ans: आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने निर्धारित तिथि तक 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण कर ली हो। Appearing उम्मीदवारों को पात्रता शर्तें ध्यान से जांचनी चाहिए।

Q2. अगर किसी अभ्यर्थी की ऊँचाई या सीना निर्धारित मानक से थोड़ा भी कम हुआ तो क्या चयन हो सकता है?

Ans: नहीं। UP Police Constable भर्ती में शारीरिक मानक परीक्षण के दौरान ऊँचाई, सीना और वजन के लिए जो न्यूनतम मानक तय किए गए हैं, उन्हें पूरा करना अनिवार्य है। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित मानकों से एक सेंटीमीटर भी कम पाया जाता है, तो उसे उसी चरण में अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और आगे की भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

Q3. क्या शारीरिक मानक परीक्षण में असफल होने पर दोबारा मौका मिलता है?

Ans: नहीं। शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के दौरान यदि अभ्यर्थी तय मानकों को पूरा नहीं करता है, तो उसे सामान्य रूप से दोबारा परीक्षण का अवसर नहीं दिया जाता। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले अपनी ऊँचाई, सीना और वजन की सही तरह से जांच अवश्य कर लें।

Q4. क्या Distance Education से 12वीं पास उम्मीदवार पात्र हैं?

Ans: यदि 12वीं की परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास की गई है, तो Distance Education से उत्तीर्ण उम्मीदवार भी पात्र माने जाएंगे।

Q5. OBC वर्ग के उम्मीदवारों को कितनी आयु छूट मिलेगी?

Ans: OBC वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।

⚠️ Official Notice

Candidates ko salah di jati hai ki ve official website se confirm karein. Yeh article sirf jankari ke uddeshya se publish kiya gaya hai. JobBulletin.in is NOT affiliated with any Government department.

Similar Posts

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *